Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

छात्र आंदोलन पर शिखर धवन और युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, CJP ने पूछा- 'धर्मेंद्र प्रधान पर एक्शन कब?'

  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ...

 


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। धवन ने कहा कि मुश्किल वक्त में सब्र रखना और देश की संस्थाओं व सरकार पर भरोसा रखना बेहद जरूरी है। हालांकि, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने धवन की पोस्ट पर पलटवार किया है।

धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर लिखा, "हमारे युवा हमारे देश का भविष्य हैं। उनके सपनों को समझना जरूरी है, पर साथ ही मुश्किल वक्त में सब्र रखना और देश की संस्थाओं और सरकार पर भरोसा बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। मेरा मानना है कि हर चुनौती का समाधान सब्र से निकलता है। भारत हमेशा आगे बढ़ा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।"

शिखर धवन की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए आशुतोष रांका ने लिखा, “तू इधर-उधर की न बात कर, ये बता कि काफिला क्यूं लुटा?”

🌟 युवराज सिंह ने भी दी प्रतिक्रिया: कहा- 'बातचीत के जरिए निकलेगा सौहार्दपूर्ण समाधान'

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा:

"हर बच्चे, स्टूडेंट, महिला और पुरुष को शांति से सीखने, सुरक्षा के साथ बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलना चाहिए। आपकी भलाई और खुशहाली ही एक उज्जवल भारत की नींव है। आइए हम सब मिलकर देखभाल, अवसर और उम्मीद से भरे समाज का निर्माण करें। बातचीत के जरिए हम भारत के भविष्य की खातिर सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल सकते हैं।"

⚖️ PM मोदी के 'फास्ट ट्रैक कोर्ट' के ऐलान पर सवाल: 'चोट लगने के बाद मरहम क्यों?'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने 'एक्स' हैंडल के जरिए ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को त्वरित सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने प्रधानमंत्री के इस फैसले पर भी सवाल उठाए हैं।

रांका ने कहा, "अभी मैंने देखा कि मोदी जी ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात कही है, जिससे पेपर लीक होने के बाद दोषियों को जल्दी सजा मिल सके। लेकिन मोदी जी, आप यह बताइए कि इस देश में पेपर लीक हो ही क्यों रहे हैं? पेपर लीक इसलिए हो रहे हैं क्योंकि आपने ऊपर से लेकर नीचे तक सिस्टम में नकारा और नाकाबिल लोग बिठा रखे हैं, जिनमें धर्मेंद्र प्रधान सबसे ऊपर (टॉप पर) हैं।"

🚫 'सिस्टम में जवाबदेही लाएं और धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं'

आशुतोष रांका ने आगे कहा, "पेपर लीक एक संगठित लूट का गिरोह बन चुका है, जिसमें नीचे से लेकर ऊपर तक के लोग पैसे बना रहे हैं। आप चोट लगने के बाद मरहम लगा रहे हैं, लेकिन हमारी लड़ाई इस बात की है कि आखिर चोट लग ही क्यों रही है? अगर आप वाकई पेपर लीक को रोकना चाहते हैं, तो धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाइए और सिस्टम में जवाबदेही तय कीजिए।"








कोई टिप्पणी नहीं