Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भारत विकास परिषद ने मनाई चंद्रशेखर आजाद की जयंती, अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

  भरथना/इटावा, 23 जुलाई 2026 : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से गुरुवार को बालूगंज स्थित चंद्रशेखर पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद...

 


भरथना/इटावा, 23 जुलाई 2026 : भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से गुरुवार को बालूगंज स्थित चंद्रशेखर पार्क में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही सरदार भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव उर्फ गुल्लू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राजेश नारायण दुबे एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद अतिथियों एवं परिषद सदस्यों ने तिलक वंदन और माल्यार्पण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर परिषद सदस्यों ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। परिषद सदस्य विनोद दुबे ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने अपना संपूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया और स्वतंत्रता आंदोलन के लिए प्राप्त संसाधनों का उपयोग सदैव राष्ट्रहित में किया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. राजेश नारायण दुबे, श्रीभगवान पोरवाल, अध्यक्ष देवेंद्र पोरवाल, सचिव ललित पाल, कोषाध्यक्ष मक्खन वर्मा, गतिविधि संयोजक सुनील दीक्षित, संजय माधवानी, विनोद पोरवाल, इंजीनियर रमाकांत, मास्टर साहब, अमित अग्रवाल, निशांत पोरवाल, देवेंद्र शाक्य, अशोक पोरवाल, सुशांत उपाध्याय सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं