भरथना/इटावा, 23 जुलाई 2026 : विकास खंड कार्यालय में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना (जीपीडी...
भरथना/इटावा, 23 जुलाई 2026 : विकास खंड कार्यालय में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना (जीपीडीपी) तैयार करने के उद्देश्य से सचिवों एवं पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों के समग्र विकास, वित्तीय प्रबंधन तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की विकास योजनाएं स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की जाएं, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने सचिवों एवं पंचायत सहायकों से पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण के दौरान एडीओ पंचायत बाबू सिंह तथा मास्टर ट्रेनर डॉ. अर्चना बाजपेई एवं विपिन कुमार ने ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने की प्रक्रिया, पंचायतों की स्वयं की आय (ओएसआर) बढ़ाने के उपाय, 16वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग, अभिलेखों के रखरखाव तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी संचालन की जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण में सचिव पूरन सिंह, जितेंद्र यादव सहित संबंधित सचिव एवं पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं