नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026 : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित जीवन दीप कुष्ठ आश्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ दिल्ली नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्...
नई दिल्ली, 21 जुलाई 2026 : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आर.के. पुरम स्थित जीवन दीप कुष्ठ आश्रम में इनर व्हील क्लब ऑफ दिल्ली नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट 301 की ओर से जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा कार्य का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष डॉ. डिम्पी कपूर ने किया। कार्यक्रम में डॉ. परमजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष रीटा सिंघल, कोषाध्यक्ष डॉ. रुचिका तनेजा, आईएसओ व्योमा मिनोचा, सचिव मिन्नी गोसेन, डॉ. सुखमीत कौर, डॉ. सरोज खन्ना, नीलम तनेजा, सुशीला गुप्ता सहित क्लब के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं एवं परिवारों को राशन सामग्री वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक सेवा कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं।
डॉ. डिम्पी कपूर ने कहा कि इनर व्हील क्लब समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि क्लब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ने, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।


कोई टिप्पणी नहीं