गाजियाबाद, 21 जुलाई 2026 : शास्त्री नगर स्थित शिवशक्ति मंदिर में गर्भगृह में नए पत्थर लगाने एवं मरम्मत का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के ...
गाजियाबाद, 21 जुलाई 2026 : शास्त्री नगर स्थित शिवशक्ति मंदिर में गर्भगृह में नए पत्थर लगाने एवं मरम्मत का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते भगवान शिव के शिवलिंग को अस्थायी रूप से मंदिर परिसर के बाहर स्थापित किया गया है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी और भक्तों ने पूरे श्रद्धाभाव से भगवान शिव का जल एवं दुग्धाभिषेक किया।
मरम्मत कार्य के दौरान मंदिर समिति ने एक सराहनीय पहल करते हुए अभिषेक के बाद शिवलिंग से बहने वाले दूध और जल को नालियों में जाने देने के बजाय एक ड्रम में एकत्रित करने की व्यवस्था की। समिति का उद्देश्य इस पवित्र जल और दूध का उपयोग बेजुबान पशुओं को पिलाने में करना है, जिससे धार्मिक आस्था के साथ-साथ जीव सेवा का संदेश भी समाज तक पहुंचे।
मंदिर समिति की इस पहल को श्रद्धालुओं ने सराहते हुए इसे आस्था, पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के सदुपयोग और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। समिति ने कहा कि भविष्य में भी धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाजहित से जुड़े ऐसे प्रयास जारी रखे जाएंगे।

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं