नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026 : रेड रिबन म्यूज़िक लेबल के बैनर तले अभिनेता रवि दीक्षित का रियल-स्टोरी बेस्ड रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो 'एहसा...
नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026 : रेड रिबन म्यूज़िक लेबल के बैनर तले अभिनेता रवि दीक्षित का रियल-स्टोरी बेस्ड रोमांटिक म्यूज़िक वीडियो 'एहसास' भव्य समारोह में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में फिल्म और टीवी जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस अवसर पर बॉर्डर 2 के अभिनेता साद बाबा, पंजाबी गायक हरलीन और समाजसेवी मेहताब खान सहित अनेक अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
म्यूज़िक वीडियो में अंतरराष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी से अभिनेता बने रवि दीक्षित के साथ अभिनेत्री ऋषिका चावला मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कलाकारों की परफॉर्मेंस, गीत की भावनात्मक कहानी और संगीत की मेहमानों तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने सराहना की। रवि दीक्षित ने कहा कि रिलीज़ के बाद दर्शकों से मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद उनके लिए बेहद उत्साहजनक है और रवि-ऋषिका की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
रवि दीक्षित ने गायक शाहिद माल्या का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मधुर आवाज़ ने गीत को नई ऊंचाई प्रदान की है। उन्होंने रेड रिबन म्यूज़िक का भी धन्यवाद देते हुए बताया कि उनका अगला गीत भी इसी म्यूज़िक लेबल के साथ जल्द रिलीज़ किया जाएगा।
अभिनेत्री ऋषिका चावला ने भी अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम को दिल्ली के मीडिया ने व्यापक कवरेज दी और 'एहसास' को भावनात्मक कहानी, मधुर संगीत और प्रभावशाली प्रस्तुति वाला गीत बताया। सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद अब दर्शकों को रवि दीक्षित के अगले प्रोजेक्ट का भी इंतजार है।

कोई टिप्पणी नहीं