Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

एमसीडी टोल टैक्स टेंडर में 500 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, ‘आप’ ने टेंडर रद्द करने की मांग उठाई

  नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026 : आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के टोल टैक्स एवं ईसीसी कलेक्शन टेंडर में करीब 500 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार का आर...

 


नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026 : आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के टोल टैक्स एवं ईसीसी कलेक्शन टेंडर में करीब 500 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसे तत्काल रद्द कर नए सिरे से ओपन टेंडर जारी करने की मांग की है। एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार, प्रीति डोगरा तथा स्टैंडिंग कमेटी सदस्य प्रवीण कुमार राजपूत ने आरोप लगाया कि अधिक राजस्व देने वाली बोलियों को जानबूझकर अस्वीकार कर कम राशि पर टेंडर देने की प्रक्रिया अपनाई गई।


प्रवीण कुमार ने दावा किया कि टेंडर प्रक्रिया में कुल सात बोलियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें 1100 करोड़ रुपये सहित चार सबसे बड़ी बोलियों को स्वीकार नहीं किया गया, जबकि 936 करोड़ रुपये की बोली को आगे बढ़ाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर की शर्तों में बदलाव कर कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रीति डोगरा ने कहा कि यदि एमसीडी को 1100 करोड़ रुपये का राजस्व मिल सकता था, तो कम राशि पर टेंडर स्वीकार करना सार्वजनिक हित के खिलाफ है।

स्टैंडिंग कमेटी सदस्य प्रवीण कुमार राजपूत ने आरोप लगाया कि नियमानुसार टोल टैक्स का प्रस्ताव स्टैंडिंग कमेटी के माध्यम से लाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और टेंडर प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराकर नए सिरे से पारदर्शी टेंडर जारी करने की मांग करती है।







कोई टिप्पणी नहीं