चंडीगढ़ (पंजाब), 25 जुलाई 2026 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTR), चंडीगढ़ के रूरल मैनेजमेंट विभाग द्वारा...
चंडीगढ़ (पंजाब), 25 जुलाई 2026 : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च (NITTR), चंडीगढ़ के रूरल मैनेजमेंट विभाग द्वारा "विकसित भारत हेतु डेयरी फार्मिंग, डेयरी प्रबंधन, जैविक खेती एवं नवाचार" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। निदेशक डॉ. भोला राम गुर्जर एवं समन्वयक डॉ. उपेन्द्र नाथ रॉय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में देश के विभिन्न राज्यों से आए कृषि वैज्ञानिकों, डेयरी विशेषज्ञों, नवाचारकों, जड़ी-बूटी एवं पर्यावरण विशेषज्ञों, वैद्यों तथा प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।कार्यशाला के दौरान सतत कृषि, डेयरी प्रबंधन, जैविक खेती, ग्रामीण विकास और तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और शोध साझा किए।
बिहार के पूर्वी चम्पारण के नवाचार विशेषज्ञ डॉ. प्रमोद स्टीफेन ने "ग्रामीण विकास हेतु तकनीकी नवाचार" विषय पर शोध आलेख प्रस्तुत करते हुए डेयरी क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा बायोगैस संयंत्रों के माध्यम से किसानों और डेयरी उद्यमियों को सशक्त बनाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
अजहर हुसैन अंसारी ने भी ग्रामीण विकास में आधुनिक तकनीक, नवाचार आधारित कृषि, कृषि उद्यमिता तथा किसानों की आय बढ़ाने के प्रभावी उपायों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने तकनीकी नवाचारों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
समापन समारोह में संस्थान ने डेयरी फार्मिंग, डेयरी प्रबंधन एवं जैविक खेती विषय पर शीघ्र ही दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।


.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं