दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों को एक हिंदूवादी संगठन ने खुलेआम पीटने का...
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों को एक हिंदूवादी संगठन ने खुलेआम पीटने का ऐलान कर दिया है। गाजियाबाद में 'हिंदू रक्षा दल' नाम से संगठन चलाने वाले पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जंतर-मंतर पर CJP समर्थकों के खिलाफ बल प्रयोग करने की बात कही है।
अक्सर विवादों में रहने वाले पिंकी चौधरी ने प्रदर्शनकारियों पर भारत को बदनाम करने, सनातन धर्म और सेना के खिलाफ अमर्यादित बातें करने तथा अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाते हुए 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे हमले की सीधी चेतावनी दी है।
💬 पिंकी चौधरी का आरोप: 'सनातन और सेना के खिलाफ बोला जा रहा, फैलाई जा रही अश्लीलता'
पिंकी चौधरी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर कहा, "हमारे देश का माहौल खराब करने के लिए जंतर-मंतर पर जितने भी लोग जमा हैं, वे सनातन विरोधी हैं। उनको बस ऐसा मुद्दा चाहिए था कि वे किसी भी रूप में भारत पर आघात करें और देश को पूरे विश्व में बदनाम करें, क्योंकि यह सनातनियों का देश है।"
उन्होंने आगे कहा, "आज वहां जिस तरह से लड़कियां अश्लीलता फैला रही हैं, मैं बता नहीं सकता कि किस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। हमारी देश की सेना के लिए कितना गलत बोला गया है।"
🗣️ सांसद चंद्रशेखर आजाद को भी धमकी, कहा- 'बुद्धि ठीक करने का करेंगे काम'
पिंकी चौधरी ने दावा किया कि जंतर-मंतर पर शरजील इमाम और उमर खालिद जैसे देश के टुकड़े चाहने वाले लोग मौजूद हैं। उन्होंने इस आंदोलन का समर्थन कर रही समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चंद्रशेखर आजाद का जिक्र करते हुए उन्हें भी खुलेआम धमकी दी।
पिंकी ने कहा, "चंद्रशेखर रावण, जो एक छोटा पौधा है और खुद को बड़ा पेड़ समझ रहा है, उसकी भी बुद्धि ठीक करने का काम करेंगे। हम भारत का नाम दुनिया में बदनाम नहीं होने देंगे और पूरी ताकत के साथ इनका विरोध करेंगे।"
📲 AAP नेता सौरभ भारद्वाज का पलटवार: '26 जुलाई में देर है, जल्दी आना जंतर-मंतर'
आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस वायरल वीडियो पर तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 26 जुलाई आने में काफी देर है, उससे पहले ही आना चाहिए।
सौरभ भारद्वाज ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "26 जुलाई में बहुत देर है, जल्दी आजा जंतर-मंतर। डेट और टाइम भी बता दें, स्वागत करेंगे।"
🖊️ जंतर-मंतर पर पहले भी हो चुका है विवाद: अभिजीत दीपके पर फेंकी गई थी नीली स्याही
गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर जारी इस आंदोलन के दौरान इससे पहले भी हिंसक और विवादित घटनाएं हो चुकी हैं। 18 जुलाई को प्रदर्शन स्थल पर अभिजीत दीपके के चेहरे पर एक महिला ने नीली स्याही फेंक दी थी।
महिला का आरोप था कि CJP के मंच से भगवान श्रीराम को लेकर जोक सुनाया गया था, जिस पर अभिजीत दीपके हंस रहे थे और तालियां बजा रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं