भरथना/इटावा, 18 जुलाई 2026 : कस्बे के शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक...
भरथना/इटावा, 18 जुलाई 2026 : कस्बे के शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।
विद्यालय के प्रबंधक शिव प्रसाद यादव एवं उप प्रबंधक विनीत यादव के निर्देशन में प्रधानाचार्य गौरव बाबू दुबे ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनसे होने वाले लाभों की जानकारी भी दी।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान त्यागी, राजेश, शशिकांत, संकल्प, श्रीश, आशुतोष, अवनीश, राघवेंद्र, राजीव, राधेश्याम, अभिजीत, देवांक, गौरव, सौरभ, प्रत्युष, ध्रुव, रश्मि, उमा, रितु, प्रिया, सीता, दिव्या एवं अमीषा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं