Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

स्पर्श सोसाइटी ने दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को वितरित किए सहायक उपकरण, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित

  गाजियाबाद, 26 जुलाई 2026 : वैशाली स्थित स्पर्श सोसाइटी द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार...

 


गाजियाबाद, 26 जुलाई 2026 : वैशाली स्थित स्पर्श सोसाइटी द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार के सहयोग से रविवार को सेक्टर-4 वैशाली में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने किया।


शिविर में 29 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। इसके साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में हड्डियों में कैल्शियम की जांच, फेफड़ों की जांच, नेत्र परीक्षण तथा दंत परीक्षण जैसी स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।


संस्था के प्रभारी डॉ. सचिन भार्गव ने बताया कि दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक लाभार्थी संस्था की हेल्पलाइन 8010247247 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं, जिसके बाद उन्हें आगामी चरणों में आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में पार्षद मनोज गोयल, पार्षद गौरव सोलंकी, डॉ. अरुण गुप्ता, विवेक भार्गव, अशोक शर्मा, श्रीमती सदफ निजामी, डॉ. वंदना सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं