Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ईएमसीटी ने घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता शिविर आयोजित किया

 ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 26 जुलाई 2026 : एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (EMCT) द्वारा रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग...



 ग्रेटर नोएडा वेस्ट, 26 जुलाई 2026 : एथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट (EMCT) द्वारा रविवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में घरेलू सहायिकाओं एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता एवं सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित आदतों के प्रति जागरूक करना तथा इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों और संकोच को दूर करना था।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए गए। संस्था की संस्थापक रश्मि पांडेय एवं स्वयंसेवकों ने व्यक्तिगत स्वच्छता, संक्रमण से बचाव, सेनेटरी पैड के सही उपयोग तथा उनके सुरक्षित निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। महिलाओं ने भी खुलकर अपने प्रश्न पूछे और इस पहल की सराहना की।

ईएमसीटी की एजुकेशन डायरेक्टर सरिता सिंह ने कहा कि प्रत्येक महिला को गरिमा, सम्मान और सुरक्षित मासिक धर्म प्रबंधन का अधिकार है। वहीं रुचि जैन ने कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं के लिए ऐसे जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करती रहेगी।

कार्यक्रम में ईएमसीटी के स्वयंसेवकों एवं स्थानीय निवासियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।






कोई टिप्पणी नहीं