नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026 : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित जल जीवन मिशन (JJM 2.0) की संसदीय क्षेत्रवार समीक...
नई दिल्ली, 27 जुलाई 2026 : केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित जल जीवन मिशन (JJM 2.0) की संसदीय क्षेत्रवार समीक्षा बैठक में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने बस्तर संभाग के छह जिलों—बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा—में जल जीवन मिशन की प्रगति, भौगोलिक चुनौतियों तथा लंबित परियोजनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने दूरस्थ, वनांचल और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की परिस्थितियों को देखते हुए लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने की मांग की।
बैठक में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने बताया कि राज्य सरकार जल जीवन मिशन की लगातार समीक्षा कर रही है और दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों में योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक के बाद सांसद महेश कश्यप ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सभी लंबित कार्य जल्द पूरे होंगे और प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की सुविधा पहुंचाई जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं