Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

गाजियाबाद बारिश का कहर: जलभराव और हादसों में 3 बच्चों समेत 6 की मौत

  गाजियाबाद में एक दिन पहले हुई भारी बारिश ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। एक दिन की भारी बारिश से गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में जानलेवा जल...

 


गाजियाबाद में एक दिन पहले हुई भारी बारिश ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। एक दिन की भारी बारिश से गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में जानलेवा जलभराव हुआ। इस बारिश से जुड़े हादसों में अब तक 3 मासूमों समेत कुल 6 लोगों की मौत हुई है। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक शख्स की जान चली गई तो गांव अबूपुर के पास निर्माणधीन सोसाइटी की चारदीवारी झुग्गी पर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। लोनी के अंकुर विहार में नाले के तेज बहाव से एक शख्स की लाश सड़क पर तैरती मिली तो दूसरी ओर सर्वोदय नगर, मसूरी और अंकुर विहार थाना क्षेत्रों में जलभराव में डूबकर 3 बच्चों की मौत हो गई।

बारिश के पानी में डूबकर मासूम ने गंवाई जान

अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मिलक गांव के पास झुग्गियों में रहने वाले सात वर्षीय बच्चे की गड्ढे में भरे बारिश के पानी में डूबकर मौत हो गई। बच्चा गुरुवार शाम सात बजे खेलते हुए लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस देर रात तक बच्चे की तलाश में जुटी रही। रिश्तेदारों ने शुक्रवार दोपहर झुग्गी के पास शव को गड्ढे में देख बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिहार के नालंदा का है पीड़ित परिवार

मूलरूप से बिहार के जनपद नालंदा गांव पाकरी के रहने वाले सतीश पिछले करीब तीन वर्ष से अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मिलक गांव के पास खाली भूमि पर झुग्गियों में रह रहे हैं। वह कबाड़ बीनने का काम करते है। परिवार में पत्नी सोनी देवी और बड़ा बेटा बिहारी, बेटी काजल, बेटी सोनाली के अलावा सात वर्षीय पोलू था।

खेलते समय घर से बाहर निकल गया था मासूम

सतीश के अन्य रिश्तेदार भी आस पास झुग्गियों में रहते है। बच्चे के चाचा विकास कुमार के मुताबिक बुधवार रात से हो रही बारिश के चलते अधिकांश गलियां जलमग्न थीं। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम करीब सात बजे पोलू खेलते समय घर से बाहर निकल गया था। अंधेरा होने के बाद घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू की।

बारिश से जुड़ी घटनाओं में 6 की गई जान

देर रात तक तलाशने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार को पुलिस सतीश के रिश्तेदार के साथ बच्चे को तलाशते हुए झुग्गी के पास पहुंची तो गड्ढे में हुए जलभराव में पोलू का शव बरामद हुआ। हादसे के बाद से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गाजियाबाद में एक दिन की भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 मासूमों समेत कुल 6 मौतें हुई हैं। बारिश के कारण हुई अन्य मौतों की डिटेल जानने के लिए पढ़ें रिपोर्ट- गाजियाबाद में मौसम से मातम








कोई टिप्पणी नहीं