भरथना/इटावा, 25 जुलाई 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित जनपद आगमन को लेकर भरथना कस्बा पुलिस चौकी परिसर स्थित नवनिर्मित महिला पर...
भरथना/इटावा, 25 जुलाई 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित जनपद आगमन को लेकर भरथना कस्बा पुलिस चौकी परिसर स्थित नवनिर्मित महिला परामर्श केंद्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को केंद्र एवं उसके आसपास के परिसर में जेसीबी मशीन और नगर पालिका के सफाई कर्मियों की मदद से व्यापक साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कराया गया।
जानकारी के अनुसार, लगभग 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित महिला परामर्श केंद्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किए जाने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
साफ-सफाई अभियान के दौरान इंस्पेक्टर क्राइम अरिमर्दन सिंह, सभासद प्रतिनिधि निहालुद्दीन तथा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के दौरान नवनिर्मित महिला परामर्श केंद्र का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण होने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं