Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर पर युवाओं ने बांटे लड्डू, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

  भरथना/इटावा, 25 जुलाई 2026 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद शनिवार शाम कस्बे के कुछ युवाओं ने बालूगंज स्...

 


भरथना/इटावा, 25 जुलाई 2026 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद शनिवार शाम कस्बे के कुछ युवाओं ने बालूगंज स्थित शहीद पार्क में एकत्र होकर खुशी व्यक्त की। युवाओं ने सबसे पहले पार्क में स्थापित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद एक-दूसरे को बूंदी के लड्डू खिलाकर मिष्ठान वितरण किया तथा भारत माता की जय के उद्घोष लगाए।

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने कहा कि उन्होंने इस घटनाक्रम का स्वागत करते हुए अपनी खुशी व्यक्त की है। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और उत्साह का माहौल बना रहा तथा सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।

इस मौके पर सभासद राजीव तिवारी, रोहित यादव, शिवा यादव, नीरज यादव, पंकज यादव, मंगल तिवारी, अर्पित यादव, विकास यादव, सोनू यादव, असित यादव, राहुल यादव सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं