Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली बस सफर: 1 अगस्त से 'पिंक सहेली कार्ड' अनिवार्य, जानें अपडेट

  दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में 1 अगस्त से मुफ्त सफर करने के लिए महिलाओं के पास 'पिंक सहेली कार्ड' अनिवार्य कर दिया गया है...

 


दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में 1 अगस्त से मुफ्त सफर करने के लिए महिलाओं के पास 'पिंक सहेली कार्ड' अनिवार्य कर दिया गया है। डीटीसी ने कहा है कि दिल्ली में महिलाओं के लिए एक अगस्त से 'पिंक सहेली कार्ड' के बिना बस सेवा मुफ्त नहीं होगी। यानी महिलाएं 1 अगस्त से इस कार्ड के बिना मुफ्त बस सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगी। रेखा गुप्ता सरकार मौजूदा कागजी पिंक टिकट व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से खत्म कर रही है।

डीटीसी के ताजा सर्कुलर के मुताबिक, कागजी पिंक टिकट अब सिर्फ 31 जुलाई तक ही जारी किए जाएंगे। सर्कुलर में जानकारी दी गई है कि 1 अगस्त 2026 से जिस महिला के पास पिंक सहेली कार्ड होगा उन्हें ही मुफ्त यात्रा की छूट मिलेगी। महिलाओं को डीटीसी और दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांज़िट सिस्टम (DIMTS) क्लस्टर बसों में एंट्री के वक्त कार्ड को टैप करना होगा।

टिकट खरीदना होगा?

सर्कुलर के मुताबिक, बिना स्मार्ट कार्ड यात्रा करने वाली महिलाओं को 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट जारी नहीं किया जाएगा और उन्हें टिकट खरीदना होगा। आपको बता दें कि 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' योजना के तहत, सरकार दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करती है।

14 लाख से ज्यादा कार्ड जारी

दिल्ली में 14 लाख से ज्यादा पिंक सहेली कार्ड जारी कर दिए गए थे। ये आंकड़ा अब और बढ़ गया होगा। दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने यह जानकारी दी थी। उनके मुताबिक दिल्ली भर में लगभग 73 वितरण केंद्र वर्तमान में कार्ड जारी कर रहे हैं, जहां प्रतिदिन लगभग 11,000 कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

पहले 1 जुलाई से बंद करने की थी प्लानिंग

सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने वाला 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' महिलाओं को कंडक्टर से बार-बार बात किए बिना यात्रा करने की इजाजत देता है। आपको बता दें कि दिल्ली की बसों में 1 जुलाई से पिंक टिकट की बजाय सिर्फ पिंक स्मार्ट कार्ड से सफर की सुविधा दिए जाने की प्लानिंग थी मगर डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। मगर अब 31 जुलाई पिंक टिकट से यात्रा की आखिरी दिन घोषित कर दिया गया है।

किन्हें मिलेगा यह कार्ड?

1- आवेदक महिला दिल्ली की होनी चाहिए।

2- उम्र 12 साल या उससे उससे होनी चाहिए।

कौन से दस्तावेज जरूरी?

1- आधार कार्ड या वोटर आईडी जैसे वैलिड आइडेंटिटी प्रूफ होने चाहिए।

2- पासपोर्ट-साइज फोटो।

3- एड्रेस प्रूफ

4- वैलिड मोबाइल नंबर या ईमेल ID

ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई?

योग्य आवेदक महिलाएं इन स्टेप्स का पालन करके आधिकारिक DTC या दिल्ली ट्रांसपोर्ट पोर्टल के पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।








कोई टिप्पणी नहीं