Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली भाजपा में बड़ा फेरबदल: इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का हुआ विलय

 राजधानी दिल्ली में आज इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हो गया। इनके 16 पार्षद भाजपा में शामिल हो ग...


 राजधानी दिल्ली में आज इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हो गया। इनके 16 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने इन पार्षदों को पार्टी में शामिल कराया। बता दें कि, इन सभी पार्षदों ने आम आदमी पार्टी (आप) से अलग होकर अपनी अलग पार्टी बनाई थी।

मुकेश गोयल ने बताई AAP छोड़ने की वजह

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के संयोजक रहे मुकेश गोयल ने आज अपनी पार्टी का भाजपा में विलय करने के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कहा इसका कारण ये रहा कि हम सभी लोग आम आदमी पार्टी के टिकट पर 2022 में चुनाव जीते थे। नगर निगम में आम आदमी पार्टी सत्ता में आई, दिल्ली की सरकार में भी वही थे। वे पार्षदों को बरगलाते रहे, लेकिन एक भी रुपये का बजट नहीं दिया गया। इसे देखते हुए पार्षदों में रोष बढ़ता रहा। रेखा गुप्ता जब दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं तो उस समय भी कई पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके थे। इसके बाद 16 पार्षदों के साथ हमने अपनी अलग पार्टी बनाई, जिसे दिल्ली सरकार ने अपना सहयोग दिया। अब हमारे सभी काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की जनता के लिए अच्छा काम कर रही हैं, इसे देखते हुए हमने यह विलय का निर्णय लिया।

'आप' की नीति-नेतृत्व से परेशान होकर अलग हुए थे पार्षद : हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले आम आदमी पार्टी के कुछ पार्षद पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से परेशान होकर अलग हो गए थे। उस समय नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर होने के बावजूद विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही थी। इन परिस्थितियों से निराश होकर उन्होंने मुकेश गोयल और हेमचंद्र के नेतृत्व में एक अलग दल बनाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

पिछले 10 सालों से खस्ताहाल स्थिति में थी दिल्ली

हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि दिल्ली पिछले 10 सालों से खस्ताहाल स्थिति में थी। पिछले सवा साल में काम सही ढंग से होने लगा है। पहले अखबारों के पहले पन्ने पर मिंटो ब्रिज पर पानी में डूबी बसों की तस्वीरें छपती थीं। पिछले दो सीजन से ऐसी तस्वीरें दिखना बंद हो गई हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थिति का संज्ञान लिया, मंत्री और हमारे सभी विधायक जमीनी स्तर पर उतरे। कल दिल्ली में मॉनसून की पहली भारी बारिश हुई, लेकिन कहीं भी जलभराव नहीं हुआ। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री को बधाई देता हूं।

ये नेता हुए भाजपा में शामिल

 

1. मुकेश कुमार गोयल : आदर्श नगर - वार्ड नंबर - 15

2. हेमचंद गोयल : मोलड़बंद - वार्ड नंबर -181

3. देवेंद्र कुमार : मयूर विहार फेज-2 - वार्ड नंबर -196

4. उषा शर्मा : सदर बाजार - वार्ड नंबर - 72

5. दिनेश कुमार : बांकनेर - वार्ड नंबर - 2

6. सुमन अनिल राणा : रोहिणी बी - वार्ड नंबर - 22

7. मनीषा जसबीर कालरा : रानी खेड़ा - वार्ड नंबर - 33

8. बॉबी : सुल्तानपुरी - वार्ड नंबर - 43

9. रुणाक्षी शर्मा : बलजीत सिंह - वार्ड नंबर - 88

10. राजेश के. लाड़ी : हरिनगर - वार्ड नंबर - 99

11. साहिब कुमार : विकासपुरी - वार्ड नंबर - 107

12. राखी यादव : हस्तसाल - वार्ड नंबर - 108

13. कमल भारद्वाज : हौज खास - वार्ड नंबर - 148

14. लीना कुमार : मालवीय नगर - वार्ड नंबर - 149

15. हिमानी जैन : वसंत विहार - वार्ड नंबर - 153

16. अशोक पांडेय : विकास नगर - वार्ड नंबर - 109








कोई टिप्पणी नहीं