Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

CJP संसद मार्च: जेपी नड्डा से मुलाकात, प्रदर्शन खत्म करने की अपील

संसद चलो मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के दो सदस्यों मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से...



संसद चलो मार्च के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के दो सदस्यों मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तीन बड़ी मांगे लिखकर जेपी नड्डा को सौंपी। अब जेपी नड्डा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि उन्होंने सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की और उन्होंने अपनी लिखित याचिकाउन्हें सौंप दी है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों ने बातचीत का प्रस्ताव रखा था जिसके बाद उनकी बातचीत हुई। उन्होंने सभी प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शन खत्म करने की भी अपील की है।

जेपी नड्डा ने एक्स पर कहा, आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।







 

कोई टिप्पणी नहीं