Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

CJP संसद मार्च: विवादित नारों और 'संसद उखाड़ने' की धमकी पर मचा बवाल

  कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आयोजित संसद मार्च में कई ऐसे ‘बिच्छू’ भी घुस गए जिन्होंने देश विरोधी अपनी बातों से माहौल को खराब करने...

 


कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से आयोजित संसद मार्च में कई ऐसे ‘बिच्छू’ भी घुस गए जिन्होंने देश विरोधी अपनी बातों से माहौल को खराब करने की कोशिश की। संसद उखाड़ने, नेपाल जैसा हाल करने जैसी धमकियां दीं तो कुछ लोग पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक नारे लगाते देखे गए। सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो वायरल हैं और लोग दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सफेद रंग की टीशर्ट पहने एक युवक संसद भवन को खड़ाने की धमकी देता है। वह कहता है, 'संसद भवन उखाड़ दिया जाएगा, अगर इस्तीफा नहीं मिला तो। उखाड़ दिया जाए... नेपाल बना दिया जाएगा।' कई लोगों ने इस वीडियो में दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की।

पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ नारे

जंतर-मंतर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक नारे भी लगाए। यह वीडियो संसद मार्च शुरू होने से पहले का बताया जा रहा है। इस वीडियो को भी पुलिस को भेजकर लोग ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ऐसा ही एक प्रदर्शनकारी मीडिया के सामने कहता है, 'हमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं चाहिए, हमें चाहिए मोदी का इस्तीफा। 20 तारीख को संसद के भीतर वे नहीं बैठेंगे, देश के युवा बैठे मिलेंगे। 20 तारीख को तोड़फोड़ देंगे। कम से कम यहां 2-3 लाख आदमी पहुंचेंगे। फिर देखेंगे ये जो सरकार बैठी है, मोदी कि कितनी हिम्मत है... हरियाणा से आए हैं हम।' हालांकि, यह वीडियो संसद मार्च से पहले का प्रतीत होता है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने शांतिपूर्वक मार्च की अपील की थी

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने समर्थकों से शांतिपूर्वक मार्च की अपील की थी। उन्होंने समर्थकों को फूल और महापुरुषों की तस्वीरें लेकर मार्च में शामिल होने की अपील की।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई जगह टकराव होता दिखा। पुलिस ने कुछ जगहों पर हल्का बलप्रयोग किया तो संसद भवन के करीब पहुंचने पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए।








कोई टिप्पणी नहीं