Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली मौसम: उमस से बेहाल, AQI खराब; एक हफ्ते तक बारिश की उम्मीद नहीं

  दिल्ली-NCR बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। इससे उमस बढ़ गई है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 28.3 डिग्री...

 


दिल्ली-NCR बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई है। इससे उमस बढ़ गई है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अब एक हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं है। इस बीच दिल्ली में हवा की गुणवत्ता रविवार को लगातार दूसरे दिन खराब श्रेणी में दर्ज की गई। कुल मिलाकर दिल्ली मौसम के दो बड़े बदलावों 'उमस और खराब एक्यूआई' का सामना कर रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगे भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवाएं चलेंगी। कभी-कभी हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने 14 जुलाई को आसमान में हल्के बादलों की छिटपुट मौजूदगी रहने की संभावना जताई है। इस दिन हवा की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जाएगी। 14 जुलाई को दिल्ली में अधिकतम तापमान के 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है। इसके बाद दिल्ली में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

कितना रहेगा तापमान?

मौसम विभाग ने 15 से 19 जुलाई तक दिल्ली में अधिकतम तापमान के 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार की सुबह गर्मी और उमस का असर देखा गया। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन 'खराब' श्रेणी में रही। दिल्ली का AQI 294 अंक दर्ज किया गया।

दिल्ली के आसपास के राज्यों में कैसा मौसम?

मौसम विभाग की मानें तो आगे भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। दिल्ली के आसपास के राज्यों की बात करें तो 13 से 17 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 13 से 19 जुलाई के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी यूपी में अलग-अलग जगहों पर कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 13 से 19 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में व्यापक बारिश की संभावना है।

देश के इन हिस्सों में होगी जोरदार बारिश

अगले 3 से 4 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुछ जगहों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। 13 जुलाई को मेघालय और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। 15 से 19 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में जबकि 13 से 19 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।








कोई टिप्पणी नहीं