Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां

  भरथना/इटावा, 30 जुलाई 2026 : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कस्बा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं वैदि...

 


भरथना/इटावा, 30 जुलाई 2026 : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर कस्बा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्य एवं श्रद्धालु शामिल हुए।

महायज्ञ का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि श्रीराम नारायण ने किया। उन्होंने अपने प्रवचन में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु के सान्निध्य से ही व्यक्ति के जीवन में ज्ञान, संस्कार और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने सभी से गायत्री साधना, यज्ञ और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

मुख्य ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से महायज्ञ संपन्न कराया। पूर्णाहुति के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राम लखन ओझा, सुरेन्द्र सिंह आढ़ती, अनिल श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, मोहित यादव, कमलेश यादव, राजीव यादव, गौरव यादव, बबलू गुप्ता, देवाशीष चौहान, प्रवीन कुमार, शशि यादव, सुमन चौहान, अर्चना देवी सहित गायत्री परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं