भरथना/इटावा, 29 जुलाई 2026 : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन, भंडारे एवं कन्या पूजन श्रद्धा और भक्ति ...
भरथना/इटावा, 29 जुलाई 2026 : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन, भंडारे एवं कन्या पूजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुए। मोहल्ला ब्रजराज नगर में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल ने स्वयं श्रद्धालुओं और राहगीरों को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया। उन्होंने कहा कि गुरु का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनके मार्गदर्शन से ही व्यक्ति सही दिशा प्राप्त करता है।
कार्यक्रम से पूर्व बाबा गोगाजी (जाहरवीर) का भव्य ज्योति जागरण आयोजित किया गया, जिसमें भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने बाबा गोगाजी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया। इस दौरान दीपक गुप्ता, अमित गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वहीं, मोहल्ला मोतीगंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कन्या पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया तथा बाद में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अरुण शुक्ला, अजय शुक्ला, पंकज शुक्ला, कृष्णा शुक्ला, कन्हैया पोरवाल, राजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं