Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

गुरु पूर्णिमा पर स्वामी चक्रपाणि का आशीर्वाद लेने हिंदू महासभा भवन पहुंचे श्रद्धालु

 नई दिल्ली, 30 जुलाई 2026 : अखिल भारत हिंदू महाससभा के केंद्रीय कार्यालय, हिंदू महासभा भवन (मंदिर मार्ग) में गुरु पूर्णिमा का पर्व राष्ट्रीय...



 नई दिल्ली, 30 जुलाई 2026 : अखिल भारत हिंदू महाससभा के केंद्रीय कार्यालय, हिंदू महासभा भवन (मंदिर मार्ग) में गुरु पूर्णिमा का पर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतगुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से आए पदाधिकारियों, भक्तों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।



कार्यक्रम के दौरान दिल्ली प्रदेश प्रभारी विजय कृष्ण पांडेय के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने "स्वामी चक्रपाणि जी महाराज की जय" के जयघोष लगाए, जिससे पूरा हिंदू महासभा भवन भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का समापन स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के आशीर्वचन, श्रद्धालुओं के मंगलकामना संदेश तथा सभी के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना के साथ हुआ।







कोई टिप्पणी नहीं