Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

लायन्स क्लब ने 31 छात्र-छात्राओं को वितरित किए स्कूली बैग

 भरथना/इटावा, 30 जुलाई 2026 : लायन्स क्लब भरथना द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कस्बे के जवाहर रोड स्थित परिगणित पाठशाला मे...



 भरथना/इटावा, 30 जुलाई 2026 : लायन्स क्लब भरथना द्वारा शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कस्बे के जवाहर रोड स्थित परिगणित पाठशाला में अध्ययनरत 31 छात्र-छात्राओं को स्कूली बैग वितरित किए गए। बैग मिलने से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान ने सुधा पाण्डेय, राममनोहर पोरवाल, जमुनादास लखवानी एवं अखिलेश पोरवाल के साथ विद्यार्थियों को शैक्षिक सामग्री सुरक्षित रखने के लिए स्कूली बैग प्रदान किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और लायन्स क्लब भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निधि चतुर्वेदी, अनुराधा, आशा वर्मा, शाहीन सहित विद्यालय का स्टाफ एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







कोई टिप्पणी नहीं