Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

देश निर्माण संसद से नहीं, जिम्मेदार नागरिकों से शुरू होता है : आशीष सूद

  नई दिल्ली, 12 जुलाई। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारों के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि हर...

 


नई दिल्ली, 12 जुलाई। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण केवल सरकारों के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि हर जिम्मेदार नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही राष्ट्र आगे बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से शासन व्यवस्था के दर्शक नहीं, बल्कि सक्रिय सहभागी बनने का आह्वान किया।


जनकपुरी स्थित सेंट मार्क्स स्कूल में आयोजित "यूथ फॉर गवर्नेंस – अनप्लग्ड" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष सूद ने कहा कि देश निर्माण केवल संसद, कानून या नीतियां बनाने तक सीमित नहीं है। सड़क पर कचरा न फैलाना, पेड़ लगाना, यातायात नियमों का पालन करना, जरूरतमंदों की मदद करना, बच्चों को शिक्षित करना और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखना भी राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।


उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता ऐसे मंचों की है जो युवाओं की ऊर्जा को नेतृत्व, नवाचार और जनसेवा की दिशा में आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि "यूथ फॉर गवर्नेंस" पहल का उद्देश्य युवाओं को नीति निर्माण और सुशासन से जोड़ना है।

कार्यक्रम में ज़िप इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकाश गुप्ता तथा गोअट लाइफ के संस्थापक यश कालरा ने भी अपने उद्यमिता के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सफल स्टार्टअप वही हैं जो समाज की वास्तविक समस्याओं का समाधान करें, रोजगार के अवसर पैदा करें और देश के विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने शिक्षा, सुशासन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, उद्यमिता और सार्वजनिक नीति जैसे विषयों पर शिक्षा मंत्री और युवा उद्यमियों से संवाद किया। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के आह्वान के साथ हुआ।










कोई टिप्पणी नहीं