आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉ...
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने श्री राम मंदिर में हुए महापाप से संबंधित बड़ी घोषणा की।
केजरीवाल ने बताया है कि इस रविवार को रोहिणी सेक्टर 10 स्थित जापानी पार्क में सुबह साढ़े 11 बजे सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा और इसके बाद सिग्नेचर कैंपेन (हस्ताक्षर अभियान) चलाया जाएगा। इसके साथ ही जगह-जगह हनुमान चालीसा के पाठ रखे जाएंगे।
प्रधानमंत्री के नाम लिखी चिट्ठी पर हस्ताक्षर
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा 'विवार को रोहिणी सेक्टर 10 स्थित जापानी पार्क में सुबह साढ़े 11 बजे सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। इसके बाद भगवान का आशीर्वाद लेकर देशभर में जहां-जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और राम के भक्त हैं एक सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया जाएगा। जो भी इस घटनाक्रम (राम मंदिर में चंदा चोरी) से पीड़ित हैं वे सब लोग सिग्नेचर कैंपेन करेंगे जिसमें एक आम नागरिक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम चिट्ठी पर हस्ताक्षर किया जाएगा।'
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बकायदा पूरी चिट्ठी पढ़कर भी सुनाई। चिट्ठी में विशेष तौर पर राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से एक आम नागरिक कितना परेशान हुआ है इसका जिक्र किया गया है।
हस्ताक्षर करने के बाद चिट्ठी का क्या किया जाएगा?
केजरीवाल ने हस्ताक्षर अभियान को लेकर आगे बताया कि ‘इस चिट्ठी पर लोगों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। इसके लिए घर-घर जाएंगे। इससे पहले लोग हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। साथ ही हनुमान जी और राम चंद्र जी की आरती गाएंगे। इसके बाद सभी लोग बड़ी श्रद्धा से चिट्ठी पर हस्ताक्षर करेंगे। और फिर ये सभी चिट्ठी प्रधानमंत्री को भेजी जाएंगी। हमें पूरा यकीन है कि जब भगवान का आशीर्वाद लेकर भगवान की शरण में जाकर सब लोग ये काम करेंगे तो जरूर चंदा चोरी करने वाले और राम चंद्र जी के घर में डकैती डालने वालों को सजा मिलेगी। मैं समझता हूं कि हर सनातनी को यह फर्ज और धर्म है कि श्रीराम चंद्र जी की यहां डकैती करने वालों को सजा दिलवाने की पूरी कोशिश करेंगे।’
सरकार पर एकबार फिर लगाए गंभीर आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में केजीरवाल ने कहा कि मोदी सरकार राम मंदिर में डकैती करने वालों को पूरी तरह से बचाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही केजरीवाल ने मंदिर ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद को लेकर भी सवाल उठाए।

कोई टिप्पणी नहीं