Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, हर्षा त्यागी को बनाया महिला मोर्चा जिला महासचिव

जिला महासचिव पद पर नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने संगठन विस्तार में महिला नेतृत्व को दी प्राथम...


जिला महासचिव पद पर नियुक्ति से महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने संगठन विस्तार में महिला नेतृत्व को दी प्राथमिकता


दैनिक सरोकार !  निशांत शर्मा 

नोएडा, 3 अगस्त 2025 : राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने अपने संगठन के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए "हर्षा त्यागी" को गौतमबुद्ध नगर से महिला मोर्चा की जिला महासचिव नियुक्त किया है। यह घोषणा नोएडा के सेक्टर-135 स्थित होटल सैंडल ट्री में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनहित के मुद्दों से भटक चुकी है पाठशाला की जगह मधुशाला को बढ़ावा दे रही है । 


अभिषेक त्यागी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि त्यागी, भूमिहार और ब्राह्मण समाज के सामूहिक समर्थन से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भाजपा का पूरी तरह सफाया कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जिन विधानसभा सीटों पर भाजपा ने मामूली अंतर से जीत हासिल की थी, वहां पर परंपरागत सवर्ण मतदाता निर्णायक भूमिका में होंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर से महिला मोर्चा की जिला महासचिव के रूप में हर्षा त्यागी की नियुक्ति की गई, जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी मांगू सिंह त्यागी ने औपचारिक रूप से घोषित किया। 

साथ ही, महिला मोर्चा की नोएडा इकाई से रेखा रानी और रविता त्यागी को सचिव तथा नीतू त्यागी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिन्हें महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रचना त्यागी ने जिम्मेदारी सौंपी।

इस कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें क्षेत्रीय सचिव (पश्चिम उत्तर प्रदेश) देवेंद्र त्यागी, पर्यवेक्षक नीरज त्यागी, जिला अध्यक्ष निर्दोष त्यागी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस त्यागी, महानगर अध्यक्ष परविंदर त्यागी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अकबर अली, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष तुषार त्यागी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कपिल त्यागी, महानगर सचिव ललित त्यागी, विपिन त्यागी, राजेंद्र त्यागी, दीपक त्यागी, बाला त्यागी, रानी त्यागी, दिव्या त्यागी, शिप्रा त्यागी, आकाश त्यागी और आदविक त्यागी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार की आगामी रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर जोर दिया गया। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह समाज के सभी तबकों को साथ लेकर एक सशक्त और न्यायसंगत राजनीतिक विकल्प देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ليست هناك تعليقات