Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

किसानों पर लाठीचार्ज निंदनीय, गौतमबुद्धनगर में आंदोलन की चेतावनी– अशोक भाटी

 गौतमबुद्धनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने उत्तराखंड पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की ...



 गौतमबुद्धनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष अशोक भाटी ने उत्तराखंड पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।


21 अगस्त 2025 को हरिद्वार जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री के नेतृत्व में किसान स्मार्ट मीटर और विद्युत विभाग की अन्य समस्याओं के विरोध में देहरादून ऊर्जा मुख्यालय की ओर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। बहादराबाद टोल पर पुलिस प्रशासन ने उन पर लाठीचार्ज किया।


अशोक भाटी ने इसे अलोकतांत्रिक करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए, न कि उसे दबाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के निर्देशानुसार किसी भी समय गौतमबुद्धनगर से आंदोलन की शुरुआत हो सकती है।


उन्होंने कहा कि निहत्थे किसानों पर लाठियां चलाना लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है और समय आने पर “ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।” भाटी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किसानों की समस्याओं पर विचार करने और पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के लिए माफी की मांग की। अन्यथा आंदोलन किसी भी रूप में सामने आ सकता है।





ليست هناك تعليقات