इटावा/चकरनगर: भरेह–चकरनगर मार्ग पर स्थित गढ़ा कसदा संपर्क मार्ग खाई में तब्दील हो गया है। हाल ही में चंबल और यमुना नदियों में आई बाढ़ के का...
इटावा/चकरनगर:
भरेह–चकरनगर मार्ग पर स्थित गढ़ा कसदा संपर्क मार्ग खाई में तब्दील हो गया है। हाल ही में चंबल और यमुना नदियों में आई बाढ़ के कारण सड़क पर 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। यह मार्ग अंतर्जनपदीय आवाजाही का प्रमुख साधन है, लेकिन अब टूटी सड़क से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। जब एई से बातचीत की गई तो उन्होंने उच्चाधिकारियों पर जिम्मेदारी डाल दी, वहीं जेई ने भी सीनियर अधिकारियों से बात करने की सलाह दी।
जनता का कहना है कि यदि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहेंगे तो सड़क निर्माण कब और कैसे होगा? योगी सरकार ने प्रदेश की टूटी सड़कों को नए सिरे से बनाने का दावा किया था, लेकिन इस मार्ग का निर्माण अब तक अधर में लटका है।
ليست هناك تعليقات