भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का आज नोएडा आगमन हुआ। उनके स्वागत में जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अशोक भाटी ने ...
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का आज नोएडा आगमन हुआ। उनके स्वागत में जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर अशोक भाटी ने अगुवाई की और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु संगठन एवं समाज के लोगों से मुलाकात कराई।
इस दौरान तीनों प्राधिकरण से जुड़ी समस्याओं और किसानों से संबंधित मुद्दों की जानकारी राकेश टिकैत को दी गई। साथ ही उन्हें आगामी 26 अगस्त को जेवर में किसानों की समस्याओं पर होने वाली पंचायत के बारे में भी बताया गया।
गुर्जर समाज के लोगों ने राकेश टिकैत को मोमेंटो भेंट कर आभार जताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना, जीत सिंह अवाना, आज़ाद चौहान, महाराज सिंह अवाना, रणवीर भाटी, अरुण अवाना, सतपाल चौधरी, वीरपाल अवाना, सचिन अवाना और सुभाष भाटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके बाद राकेश टिकैत मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।
ليست هناك تعليقات