Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनीं सोनिया त्यागी का ग्राम मोरटा में स्वागत, ज्योति त्यागी बनीं जिला अध्यक्ष

  गाजियाबाद, 29 जुलाई: राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सोनिया त्यागी का गाजियाबाद के ग्राम मो...

 


गाजियाबाद, 29 जुलाई:

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सोनिया त्यागी का गाजियाबाद के ग्राम मोरटा में भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस मौके पर सोनिया त्यागी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गाजियाबाद जिले के लिए महिला मोर्चा की नई जिला अध्यक्ष की घोषणा की।


उन्होंने श्रीमती ज्योति त्यागी को गाजियाबाद महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा कि यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए जिले से गांव तक संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा।


इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव रेणु गुर्जर, जेपी त्यागी, कपिल त्यागी और आदेश त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सोनिया त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।






ليست هناك تعليقات