Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

महिला मोर्चा को नई दिशा देंगी सोनिया त्यागी, बनीं क्षेत्रीय अध्यक्ष

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में सोनिया त्यागी को मिली बड़ी जिम्मेदारी हर गांव तक महिला शक्ति को संगठित करने का लिया संकल्प  मेरठ, 29 जुलाई: राष...

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल में सोनिया त्यागी को मिली बड़ी जिम्मेदारी


हर गांव तक महिला शक्ति को संगठित करने का लिया संकल्प

 मेरठ, 29 जुलाई:

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी के निर्देश पर सोनिया त्यागी को महिला मोर्चा (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) की नई क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष वितुल त्यागी ने की। सोनिया त्यागी की नियुक्ति को संगठन के विस्तार और महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है।



नियुक्ति के बाद सोनिया त्यागी ने कहा कि वे संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगी और महिला मोर्चा को जिले-जिले और गांव-गांव तक मजबूत बनाएंगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही महिला जिला अध्यक्षों के साथ बैठक कर हर गांव में एक महिला कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी, ताकि संगठन की पहुंच हर घर तक हो सके 



इस अवसर पर भूषण त्यागी (क्षेत्र अध्यक्ष, किसान मोर्चा), तुषार त्यागी (महानगर अध्यक्ष), एडवोकेट रेखा त्यागी (जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा), राधिका शर्मा (महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा), अभिषेक चौधरी (जिला महासचिव), परवेज़ खान (जिला सचिव), अशोक शर्मा, रेनू गुर्जर (क्षेत्रीय महासचिव), कपिल त्यागी (जिला उपाध्यक्ष), निशांत उर्फ नीरज (सचिव) और जेपी त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


रेनू गुर्जर की हुई पदोन्नति, बनीं क्षेत्रीय महासचिव :

इस दौरान रेनू गुर्जर को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। सभी ने सोनिया त्यागी और रेनू गुर्जर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।








ليست هناك تعليقات