राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने अपने संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए नोएडा सेक्टर-137 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां सोनिया त्यागी...
राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने अपने संगठन विस्तार अभियान को गति देते हुए नोएडा सेक्टर-137 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां सोनिया त्यागी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों की मौजूदगी में सोनिया त्यागी का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बताया गया कि उन्हें जल्द ही मेरठ स्थित कार्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा में भी नई नियुक्ति की गई, जिसमें रेनू गुर्जर को सचिव का पद दिया गया। साथ ही गौतमबुद्ध नगर की जिला इकाई का भी पुनर्गठन किया गया। इसमें कपिल त्यागी को युवा मोर्चा का जिलाउपाध्यक्ष और निशांत उर्फ नीरज को सचिव नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक त्यागी ने कहा कि पार्टी युवाओं को विशेष महत्व दे रही है और नई सोच वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में अग्रणी भूमिका दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनिया त्यागी जैसे ऊर्जावान चेहरे संगठन की मजबूती में नया आयाम जोड़ेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगू त्यागी, पश्चिम यूपी अध्यक्ष वितुल त्यागी, किसान मोर्चा अध्यक्ष भूषण त्यागी, जिलाध्यक्ष निर्दोष त्यागी, परविंदर त्यागी, अकबर अली, प्रिंस त्यागी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन सफल और उत्साहजनक रहा।
ليست هناك تعليقات