पेशावर, एजेंसी। पाकिस्तान के पेशावर में भारतीय अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुरातत...
पेशावर, एजेंसी। पाकिस्तान के पेशावर में भारतीय अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पैतृक घरों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पुरातत्व निदेशक डॉ. अब्दुस समद के मुताबिक, यह परियोजना दो वर्षों में पूरी होगी और इसकी अनुमानित लागत करीब सात करोड़ रुपये होगी। खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने इस परियोजना के लिए धनराशि जारी की। इसमें ऐतिहासिक आवासों का संरचनात्मक और सौंदर्यपरक जीर्णोद्धार शामिल है। ये दोनों घर महान अभिनेताओं के जीवन और करियर को समर्पित संग्रहालयों के रूप में बदले किए जाएंगे। गौरतलब है कि पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 13 जुलाई, 2014 को इन घरों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया था।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्रांत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है। प्रांतीय सरकार के पर्यटन सलाहकार जाहिद खान शिनवारी ने बताया कि विश्व बैंक के सहयोग से ये परियोजनाएं प्रांत के पर्यटन क्षेत्र में क्रांति लाएंगी।
कोई टिप्पणी नहीं