दिल्ली को साफ सुधरा बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान ...
दिल्ली को साफ सुधरा बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में दिल्ली को कूड़े से आजादी अभियान को लॉन्च किया। इस अभियान को मंगलवार को निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में लॉन्च किया। यह अभियान 1 अगस्त से 31 अगस्त आयोजिया किया जाएगा। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, शिक्षा मंत्री आशीष सूद, पर्यटनं मंत्री कपिल मिश्रा, महापौर राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल, निगम आयुक अश्विनी कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विपक्ष पर निशाना साधा
मुख्यमंत्री ने जलभराव की समस्या को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। लेकिन विपक्ष लगातार तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा करके अपने 12 वर्षों के कार्यकाल की स्थिति से लोगों को अवगत करा रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं किया, जिस वजह से लोगों को जलभराव से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अभियान के इन बिंदुओं पर होगा काम
- मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के शुरुआत में सभी अपने कार्यालयों को साफ करेंगे। अस्पतालों के गोदाम को साफ किया जाएगा। इस अभियान के जरिए एमसीडी प्रशासन को पांच करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं।
- मुख्यमंत्री ने बताया कि शनिवार और रविवार को अनधिकृत कॉलोनी और झुग्गियों में जाकर स्वच्छता अभियान के तहत लोगों जागरूक करेंगे।
- हर गुरुवार को यमुना के घाटों की सफाई की जाएगी। इसमें विभिन्न संगठनों, आरडब्ल्यूए को शामिल किया जाएगा।
- 29 और 30 अगस्त को रिंग रोड को साफ करवाएंगे। वहां पर अभियान के तहत सफाई को सुनिश्चित करेंगे।
- अभियान को लेकर विभिन्न प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसमें पुरस्कार और राशि को वितरित किया जाएगा।
- इसमें सर्वश्रेष्ठ आरडब्ल्यूए को पुरस्कार और राशि से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत पहले पुरस्कार पाने वाली आरडब्ल्यूए को 25 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली आरडब्ल्यूए को 15 लाख रुपये और तीसरी स्थान पर आने वाली आरडब्ल्यूए को 10 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस राशि के जरिए उस आरडब्ल्यूए में विभाग विकास कार्य करेंगे।
- मुख्यमंत्री बताया कि अभियान के मद्देनजर सबसे साफ वार्ड 50 लाख रुपये और सबसे साफ विधानसभा को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं