गाजियाबाद, 1 जुलाई 2025: थाना मधुबन बापूधाम की पुलिस पर उत्पीड़न और अभद्रता के आरोप लगाते हुए पत्रकार अपूर्वा चौधरी ने सोमवार ...
गाजियाबाद, 1 जुलाई 2025:
थाना मधुबन बापूधाम की पुलिस पर उत्पीड़न और अभद्रता के आरोप लगाते हुए पत्रकार अपूर्वा चौधरी ने सोमवार से जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अपूर्वा, दैनिक समाचार पत्र भारत का बदलता शासन की समाचार संपादक हैं। उनका कहना है कि 27 जून को वाहन दुर्घटना की शिकायत करने गई थीं, लेकिन थाना प्रभारी ने शिकायत सुनने से इनकार कर दिया और थाने में मौजूद एक व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
पीड़िता के अनुसार, उस व्यक्ति ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी और उन्हें थाने से अपमानजनक तरीके से बाहर निकाला गया। इतना ही नहीं लज्जा भंग करने की कोशिश भी की व सोशल मीडिया पर पोस्ट हटाने का भी दबाव बनाया गया।
अपूर्वा ने 28 जून को पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने 1 जुलाई से आमरण अनशन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए, मामले की निष्पक्ष जांच हो और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
इस अनशन को राष्ट्रीय सवर्ण वाहिनी, गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन, समाजवादी पार्टी युवजन सभा समेत कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं