Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

महाराणा प्रताप भवन, गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग व ध्यान सत्र आयोजित

  गाजियाबाद, 21 जून 2025: नेहरू नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा गाजियाबाद के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ...

 



गाजियाबाद, 21 जून 2025:


नेहरू नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा गाजियाबाद के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार शाम 5:00 से 6:30 बजे तक योग और ध्यान का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योगाभ्यास कर लाभ उठाया।



योग सत्र का संचालन पूनम सिसोदिया (प्रबंधक, राणा प्रताप जूनियर हाई स्कूल) और उनकी टीम ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग की विधियां सिखाईं और ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान के पदाधिकारियों—अशोक शास्त्री, दयानंद शर्मा, हरिओम सिंह और कृष्ण कुमार अरोड़ा ने "योग क्यों करें?" विषय पर अपने विचार साझा किए और योग को जीवन में अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।




अंत में सभा के अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एस.के. शर्मा, वेदपाल कुशवाह, जे.पी. राणा, राजकुमार सिंह बैस, प्रदीप सिसोदिया, भूपेंद्र चौहान, देव पाल सिंह नाग, आर.पी. सिंह जादौन, नीता सिंह, सीमा सिंह, इंदु सिसोदिया, कविता, रीता, नीलम, पूनम और किरण सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं