पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का हुआ विस्तार, कपिल गर्ग बने गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष


 गाजियाबाद, 24 जून 2025:


पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल (पंजी.) द्वारा गाजियाबाद में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।



प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव गर्ग, प्रदेश महासचिव सुमेर सिंह धार और व्यापारी नेता पंडित राकेश शर्मा सदरपुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए लगातार कार्यरत है।



घोषित कार्यकारिणी में कपिल कुमार गर्ग को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष, संजय गोयल को संयोजक, रॉबिन सागवान को महामंत्री नियुक्त किया गया। वहीं मुनेंद्र आर्य और राजेश गुप्ता संरक्षक, दीपक कटारिया और दिनेश शर्मा उपाध्यक्ष, महेश शर्मा व पवन शर्मा संगठन मंत्री, आलोक त्यागी मीडिया प्रभारी, सौरभ कौशिक सचिव और दीपक गर्ग कोषाध्यक्ष बनाए गए।




कार्यक्रम में व्यापारी नेता राकेश शर्मा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती की कामना की।




इस मौके पर पियूष वशिष्ठ (प्रदेश उपाध्यक्ष), अनिल चौधरी (मंडल उपाध्यक्ष), शन्नी गुप्ता (प्रदेश सचिव), बोबी पंडित (प्रदेश सचिव), विजय राठी (महानगर अध्यक्ष मेरठ), सौरभ रस्तोगी (कैंट विधानसभा अध्यक्ष मेरठ), अरुण शर्मा, बलराम रावल, पंकज ठाकुर, विवेक अग्रवाल, अतुल गुप्ता, शिवम ठाकुर सहित कई व्यापारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





Post a Comment

और नया पुराने
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...