भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), फरीदाबाद शाखा कार्यालय की ओर से शनिवार को राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GGSSS), NIT-5, फरीदाबाद के सहयोग...
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), फरीदाबाद शाखा कार्यालय की ओर से शनिवार को राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GGSSS), NIT-5, फरीदाबाद के सहयोग से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया. इसका मकसद पर्यावरण स्थिरता को बढ़ावा देना और छात्रों और समुदाय के बीच पर्यावरण के प्रति जागरुकता पैदा करना है.
इस कार्यक्रम में BIS फरीदाबाद शाखा कार्यालय की निदेशक और प्रमुख विभा रानी की उपस्थिति खासी अहम रही, जो इस अवसर की मुख्य अतिथि थीं. अपने संबोधन में, उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया.

कोई टिप्पणी नहीं