पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा स्थित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कानून की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने फिर से आरजी कर मेडिकल कॉल...
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कस्बा स्थित साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में कानून की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना ने फिर से आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्टिपल की दरिंदगी की घटना की याद ताजा कर दी है. कोलकाता में रेप केस के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है. पुलिस ने मूल तीन आरोपियों सहित गार्ड को भी अरेस्ट किया है. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज, खून के धब्बों को नमूनों और हॉकी स्टिक एकत्रित कर ली है. ये सबूत दरिदों को सजा दिलाने में मददगार साबित होंगे.
घटना के तुरंत बाद कोलकाता पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया. लॉ कॉलेज के कॉमन रूम से खून के धब्बे और एक हॉकी स्टिक बरामद की गई, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं