Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना में सफाई कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, नगर में फैली गंदगी से लोग परेशान

  भरथना, 27 जून 2025: भरथना में नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सफाई व्यवस्था ठप होने से कस्बे के प...

 



भरथना, 27 जून 2025:


भरथना में नगर पालिका के सफाई कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। सफाई व्यवस्था ठप होने से कस्बे के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और गलियों में कूड़ा बिखरा रहा, जिससे दुर्गंध फैल गई और नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका के स्थायी, संविदा और ठेका सफाई कर्मियों की सामूहिक हड़ताल से पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।



शुक्रवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में सभी हड़ताली कर्मी नगर पालिका परिसर पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की। सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगों में रुके वेतन, फंड और एरियर का भुगतान, मृतक सफाईकर्मियों के परिजनों को अंशदान की राशि, तथा कार्य हेतु वर्दी और किट उपलब्ध कराना शामिल है।


शाम करीब चार बजे एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू और नवागत ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने सफाई कर्मियों से वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं, जिससे नगर की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।






कोई टिप्पणी नहीं