Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भरथना में समाप्त हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, रविवार से काम पर लौटेंगे कर्मचारी

  भरथना/इटावा, 29 जून 2025: भरथना नगर पालिका क्षेत्र में बीते तीन दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। नगर पालिका प...

 


भरथना/इटावा, 29 जून 2025:


भरथना नगर पालिका क्षेत्र में बीते तीन दिनों से जारी सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। नगर पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा और यूनियन के जिलाध्यक्ष सोनू कुमार के बीच चली लंबी वार्ता के बाद आपसी सहमति से समझौता हुआ, जिसके तहत राज्य वित्त आयोग से धनराशि प्राप्त होते ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।


यूनियन की ओर से चार दिन की समयसीमा तय की गई है, जिसमें अधिकारियों द्वारा समस्याओं का निस्तारण न करने की स्थिति में सफाई कर्मी दोबारा हड़ताल करेंगे। सोनू कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी कर्मचारी रविवार से नियमित रूप से काम पर लौटेंगे।


ज्ञात हो कि रुके वेतन, फंड और एरियर जैसी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने दो दिनों तक धरना प्रदर्शन किया था। शनिवार तक कस्बे के मुख्य मार्गों, चौराहों और मोहल्लों में कूड़े के ढेर और दूषित नालियों से नागरिक परेशान रहे। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार, सर्वेश सिंह व सुनील कुमार ने गंदगी और दुर्गंध को लेकर रोष जताया।




ليست هناك تعليقات