दिल्ली की एक कोर्ट ने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राहत देते हुए पुलिस द्वारा दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है. इ...
दिल्ली की एक कोर्ट ने भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राहत देते हुए पुलिस द्वारा दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है. इसके चलते अब बृजभूषण पर लगी पॉक्सो की धारा हट जाएगी. इसे लेकर बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुजफ्फरनगर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि पॉक्सो अगर लगा था तो अब तक वह गिरफ्तार क्यों नहीं हुS?
सरकार पर सवाल उठाते हुए बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार ने पहले ही उसको सपोर्ट करके हटवा दिया था. वो केस चलने ही नहीं दिया गया. दबाव उन 6 लड़कियों पर भी है, जो केस अभी चल रहा है. दबाव पॉक्सो वाली लड़की पर भी दिया गया था. तभी वो पीछे हट गई. नहीं तो वो बयान ही नहीं देती. सरकार उसको सपोर्ट कर रही है. इसलिए हमेशा बच्चों को डरा-धमकाकर पीछे हटाने का काम किया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं