Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

तहसील में अन्नदाता की पिटाई, लेखपाल और प्राइवेट कर्मचारी की गुंडई का वीडियो वायरल

 ग्रेटर नोएडा, 23 मई: गौतमबुद्ध नगर की सदर तहसील में उस वक्त हंगामा मच गया जब जमीन की पैमाइश की फरियाद लेकर पहुंचे किसान को लेखपाल सुनील और ...



 ग्रेटर नोएडा, 23 मई:

गौतमबुद्ध नगर की सदर तहसील में उस वक्त हंगामा मच गया जब जमीन की पैमाइश की फरियाद लेकर पहुंचे किसान को लेखपाल सुनील और जन सेवा केंद्र चलाने वाले प्राइवेट कर्मचारी यतीश कुमार गौड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।






वीडियो में दिख रहा है कि किसान के परिजन जब घटना का वीडियो बना रहे थे, तो उन्हें भी पीटा गया। किसान का आरोप है कि वह लंबे समय से अपनी जमीन की पैमाइश को लेकर परेशान है, लेकिन जब वह तहसील पहुंचा तो उसके साथ मारपीट की गई।




बताया जा रहा है कि यतीश गौड़ पहले भी विवादों में रहा है और उस पर तहसील में अवैध वसूली के आरोप लगते रहे हैं, इसके बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे।










कोई टिप्पणी नहीं