उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एक गांव के पूर्व प्रधान और उनके बेटे को कुछ लोगों ने दिन दहाड़े मार डाला. दोनों पिता-पुत्र की हत्या फावड़े से व...
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एक गांव के पूर्व प्रधान और उनके बेटे को कुछ लोगों ने दिन दहाड़े मार डाला. दोनों पिता-पुत्र की हत्या फावड़े से वार कर की गई. मृतक युवक की तीन महीने पहले फरवरी में ही शादी हुई थी. बताया जा रहा है कि जिस वक्त पूर्व प्रधान और उनके बेटे की हत्या की गई. उस दौरान गांव के लोग खड़े होकर देखते रहे. लेकिन किसी ने उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई.
दरअसल, ये मामला फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी के गांव टीकरी से सामने आया है. यहां के पूर्व प्रधान और उनके बेटे का गांव के ही कुछ लोगों से जमीनी विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते उनकी हत्या की गई. हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

कोई टिप्पणी नहीं