Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

सपा नोएडा महानगर ने किया रोजा इफ्तार का आयोजन

नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन ने सेक्टर-53 कंचनजंगा मार्केट स्थित कैंप कार्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर प...


नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर संगठन ने सेक्टर-53 कंचनजंगा मार्केट स्थित कैंप कार्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि रोजा इफ्तार सामाजिक भाईचारे का प्रतीक है। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नगर ने इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।



वीर सिंह यादव और सुनील चौधरी ने देश में शांति और खुशहाली की दुआ करने की बात कही, जबकि मोहम्मद तसलीम और उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने रमजान को आध्यात्मिक पर्व बताया। इफ्तार के बाद रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की।


इस अवसर पर विकास यादव, बबलू चौहान, जयकरण चौधरी, हसीब शकील, मुन्ना आलम, नूरुल हसन, मुफ्ती मुबारक, रजब खान, तनवीर हुसैन, बिल्लू सैफी, अनीस सैफी, डॉक्टर आरिफ, इरफान खान, मोहम्मद इमरान सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



ليست هناك تعليقات