नोएडा : उत्तर प्रदेश सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति' के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा महाराणा प्रताप मंडल, नोएडा ...
नोएडा : उत्तर प्रदेश सरकार की 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति' के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा महाराणा प्रताप मंडल, नोएडा ने घर-घर संपर्क अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने जनता को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया।
अभियान के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़, जिला महामंत्री डिंपल आनंद, मंडल अध्यक्ष दीनबंधु कुमार, विनोद पारीक, बलराज चौधरी, प्रमोद शर्मा, अनिल पांडे, सुमन चौहान, ऋचा पांडे, प्राची, मोनू, वेद प्रकाश, पवन चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने जनता को बताया कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, औद्योगिक विकास को गति मिली है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, महिला और युवाओं को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं से जुड़े पंपलेट भी वितरित किए।
भाजपा नेताओं ने जनता से आगामी चुनावों में भाजपा को समर्थन देने और सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
ليست هناك تعليقات