Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भाजपा का घर-घर जनसंपर्क अभियान, 1116 बूथों पर बांटे गए पत्रक

गौतमबुद्धनगर : भाजपा जिला संगठन ने 29 मार्च को 1116 बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। सूरजपुर मंडल क...



गौतमबुद्धनगर : भाजपा जिला संगठन ने 29 मार्च को 1116 बूथों पर जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। सूरजपुर मंडल के बूथ संख्या 580 से 588 तक जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए।  


सूरजपुर कस्बे में जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा के निवास पर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, विकास कार्यों में तेजी आई है, और जेवर में एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा तैयार हो चुका है, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।  


इस मौके पर सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, कर्मवीर आर्य, वीरेन्द्र भाटी, इन्द्र नागर, अरुण शर्मा, कपिल भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ليست هناك تعليقات