दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर : लखनपुर के बानीपहाड़ में खड़ी एक कार से तीन लोगों का शव पुलिस ने बरामद किया है। तीनों की मौत गोली ल...
दैनिक सरोकार ! देव कुमार / भुवनेश्वर : लखनपुर के बानीपहाड़ में खड़ी एक कार से तीन लोगों का शव पुलिस ने बरामद किया है। तीनों की मौत गोली लगने से हुई है। हालांकि, यह अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों की हत्या हुई है या फिर या आत्महत्या का मामला है।
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस मान रही है कि पति ने पत्नी और बेटी को गोली मार कर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा जिला अंतर्गत लखनपुर की बताई जा रही है।
आज सुबह तीनों का शव लखनपुर के बानीपहाड़ मैदान में खड़ी कार के भीतर से बरामद किया गया है। मृतक तीनों एक ही परिवार के हैं तथा सभी ब्रजराजनगर के ओरिएंट थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मृतकों की पहचान पति सुजीत राय, पत्नी खुशबू राय व बेटी अर्पिता राय की है। पुलिस की मुताबिक, सुजीत ने पहले अपनी पत्नी खुशबू तथा बाद में बेटी के सिर पर गोली मार दी जिसके बाद उसने भी खुद के सिर पर गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना का सही कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस मृतकों के परिचितों को घटना की सूचना दे चुकी है। उधर आज लाश मिलने के बाद पुलिस मौका ए वारदात पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची थी।
घटनास्थल की विभिन्न पहलुओं से जांच करने के बाद पुलिस ने पंचनामा बनाकर लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


कोई टिप्पणी नहीं